घर-घर बांटे दीप, किया दीपोत्सव का आह्वान

भाजपा नगर अध्यक्ष ने मंगलवार को शहर के तामसेनगंज व गदियाना मुहल्ले में दीपों को वितरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:24 PM (IST)
घर-घर बांटे दीप, किया दीपोत्सव का आह्वान
घर-घर बांटे दीप, किया दीपोत्सव का आह्वान

सीतापुर: भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी ने मंगलवार को शहर के तामसेनगंज व गदियाना मुहल्ले में घर घर जाकर दीप वितरण किया। आकाश बजरंगी ने बताया 21 सौ दीपकों का वितरण किया गया है। इसके अलावा लोगों से अपील की गई है कि वह पांच अगस्त को अपने घरों में शाम को दीपोत्सव मनाएं, घंटा, शंख आदि बजाएं। दिन में भगवान श्रीराम की स्तुति में रामरक्षास्त्रोत, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड आदि का पाठ करें।

chat bot
आपका साथी