'बिटिया' की करो फिक्र, रखवाले हैं बेफिक्र

आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार दंभ भरते नहीं थकते हैं लेकिन सच कुछ और ही है। स्कूल-कॉलेज जाने वाली बिटिया महफूज नहीं है। सड़क से लेकर शिक्षा के मंदिर के इर्दगिर्द रोमियो मंडराते हैं पर रखवाले बेफिक्र हैं। शोहदों पर शिकंजा कसने के लिए गठित हुई एंटी रोमियो की टीम तो मानो गुमशुदा हो गई है। हैदराबाद और उन्नाव में हैवानियत के बाद भी जिले के जिम्मेदार बेटियों की सुरक्षा को लेकर जरा भी संजीदा नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 10:24 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:07 AM (IST)
'बिटिया' की करो फिक्र, रखवाले हैं बेफिक्र
'बिटिया' की करो फिक्र, रखवाले हैं बेफिक्र

संवादसूत्र, सीतापुर : 'आधी आबादी' की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार दंभ भरते नहीं थकते हैं, लेकिन सच कुछ और ही है। स्कूल-कॉलेज जाने वाली 'बिटिया' महफूज नहीं है। सड़क से लेकर शिक्षा के मंदिर के इर्दगिर्द रोमियो मंडराते हैं, पर रखवाले बेफिक्र हैं। शोहदों पर शिकंजा कसने के लिए गठित हुई एंटी रोमियो की टीम तो मानो 'गुमशुदा' हो गई है। हैदराबाद और उन्नाव में हैवानियत के बाद भी जिले के जिम्मेदार बेटियों की सुरक्षा को लेकर जरा भी संजीदा नहीं हैं। पुलिसिग पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। सोमवार को 'जागरण' की पड़ताल में सुरक्षा संग खिलवाड़ की तस्वीरें जरूर दिखीं।

केस:-1

स्थान : एसपी दफ्तर से सटा हिदू कन्या पाठशाला, समय 12:02 बजे। एक शोहदा मोबाइल पर बात करते हुए दो से तीन बार आता-जाता है। उसकी निगाहें कॉलेज के भीतर खड़ी छात्राओं को घूर रही थीं। शक होने पर रोककर पूछा तो मौके से खिसक गया। सुरक्षा के लिहाज से एक भी महिला सिपाही नहीं थी।

केस:-2

स्थान : केंद्रीय विद्यालय। समय 12:14 बजे। छुट्टी होने पर छात्राएं बाहर आ चुकी थीं। यहां मनचले छात्राओं को देखकर फब्तियां कस रहे थे, इस बीच यूपी 112 की गाड़ी आती है, लेकिन पुलिस कर्मियों ने रुककर पूछताछ करना जरूरी नहीं समझा। कैमरे का फ्लैश चमकते ही शोहदे चेहरा छिपाते हुए भागे।

केस:-3

स्थान : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज। समय 12:29 बजे। गेट बंद था, लेकिन यहां भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। सबसे बड़ी बात है कि कॉलेज के सामने ही पार्क है। यहां भी हर वक्त मनचलों का जमावड़ा रहता है, फिर भी छात्राओं की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। सबकुछ भगवान भरोसे था।

केस:-4

स्थान : आरपीएम डिग्री कॉलेज। समय 12:34 बजे। गेट से लेकर सड़क किनारे तक छात्र-छात्राएं खड़े थे। बाहर ग्राउंड पर कुछ युवक थे। राह चलते बाइक सवार छात्राओं को घूर रहे थे। फब्तियां कसते हुए जा रहे थे। छात्राएं मुंह घुमा ले रही थी। पूछने पर बताया कि क्या करुं, यह रोज का माहौल है। शहर में कॉलेज गेट पर एंटी रोमियो की टीम लगती है, सोमवार को मैं महिला सिपाही के साथ चेकिग करने रामकोट आई हूं। कुछ सिपाहियों की आज कमी थी। इसलिए तैनात नहीं रही होंगी। खासकर कॉलेज खुलने और छुट्टी के समय सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है। समय-समय पर चेकिग कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। छात्राओं के शिकायत को संज्ञान लेकर कार्रवाई होती है। जिले के सभी थाना क्षेत्र में एक-एक स्कूल की चेकिग की जा चुकी है।

कमर सुल्ताना, एंटी रोमियो स्क्वॉयड की प्रभारी

एक नजर घटनाओं पर

101 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं 2017 में

176 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए 2018 में

74 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं 2019 नवंबर तक

256 छेड़खानी हुईं 2017 में

309 छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए 2018 में

433 छेड़छाड़ दर्ज हुईं 2019 नवंबर तक

2019 में पांचवें दिन एक दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी