बेबी के लिए क्या है सुरक्षित, बताएंगे विशेषज्ञ

दैनिक जागरण- जॉनसंस जेंटल स्पर्श - बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे डीएम अखिलेश तिवारी संसू सीतापुर हर महिला के लिए मातृत्व उसके जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। वह सिर्फ एक नई जिदगी को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 11:33 PM (IST)
बेबी के लिए क्या है सुरक्षित, बताएंगे विशेषज्ञ
बेबी के लिए क्या है सुरक्षित, बताएंगे विशेषज्ञ

सीतापुर : हर महिला के लिए मातृत्व उसके जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। वह सिर्फ एक नई जिदगी को जन्म नहीं देती, बल्कि मां बनना उसके लिए भी नया जीवन होता है। बेबी के आने से उसका और पूरे परिवार का जीवन बदल जाता है। नन्हीं सी जान का ख्याल उसकी मां से ज्यादा शायद ही किसी और को हो। बेबी के लिए वह कपड़ों से लेकर बाकी हर चीज को अच्छी तरह से परखने के बाद ही चुनती है। एक वक्त था जब माताएं अपने बेबी के लिए हर चीज अपने हाथों से तैयार करती थीं ताकि उसे कोई नुकसान न हो, पर आज के परिवेश में ऐसा करना बहुत मुश्किल हो गया है। घर की बनी चीजों की जगह ले ली है रेडीमेड उत्पादों ने, लेकिन जरूरी है कि इनका चुनाव सावधानीपूर्वक किया जाए ताकि बेबी को किसी तरह का नुकसान न हो।

मिलेगी चिकित्सीय सलाह

दैनिक जागरण के जॉनसंस जेंटल स्पर्श कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम अखिलेश तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमओ आरके नैयर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में चर्चा होगी जहां माताओं को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अवनीश जायसवाल व अन्य विशेषज्ञ बताएंगे कि बेबी की सही देखभाल के लिए क्या करना सर्वोपरि होगा। अक्सर देखा गया है कि बेबी की देखभाल के लिए माताएं या तो घर के बड़ों की सलाह लेती हैं या दूसरी महिलाओं की जो मां बन चुकी हैं इसके बाद भी उनके मन में कई तरह के प्रश्न होते हैं जिनके जवाब उन्हें नहीं मिलते। इस कार्यक्रम में माताएं को ऐसे ही प्रश्नों के जवाब मिलेंगे और वो भी विशेषज्ञ देंगे बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी

बेबी केयर की रेंज में बाजार में कई उत्पाद हैं लेकिन सभी मांओं के लिए यह जानना आवश्यक है कि वो जो भी उत्पाद चुन रही हैं। वो बेबी के लिए हानिकारक तो नहीं। इसके लिए उत्पादों में मिले पदार्थों की अगर संपूर्ण जानकारी हो तो चुनाव आसान हो जाता है। इस कार्यक्रम में प्रश्नावली के दौरान सभी उपस्थित माताएं उत्पाद के चुनाव ही नहीं बल्कि बेबी के बेहतर स्वास्थ्य और पालन-पोषण से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकती हैं। कार्यक्रम का विवरण

इस कार्यक्रम में वे मांएं शामिल हो सकती हैं जिनके 3 वर्ष तक की आयु के बच्चे हैं. यहां मांएं अपनी सास या मां के साथ आ सकती हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिलाएं पहले या उसी दिन दिए गए नंबरों के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ और चिकित्सक बेबी की बेहतर देखभाल से संबंधित टिप्स और सही मार्गदर्शन भी देंगे। महिलाओं के सवालों का जवाब कार्यक्रम के दौरान ही दिए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को निश्चित उपहार मिलेंगे। महिलाओं के लिए मुफ्त जलपान की भी व्यवस्था रहेगी। दिनांक: 31 अगस्त

स्थान: जीके ग्रैंड, निकट नवीन गल्ला मंडी, सीतापुर

समय : 11:30

फ्री रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें : 8429020796, 8429020795, 7311192537

chat bot
आपका साथी