30 दिन की कार्य योजना करेगी सभी वार्डो में गंदगी का सफाया

नगर पालिका परिषद की टीम रोस्टर अनुसार कर रही काम। प्रत्येक वार्ड में निर्धारित दिन में पहुंचती है पालिका पूरी टीम।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 11:34 PM (IST)
30 दिन की कार्य योजना करेगी सभी वार्डो में गंदगी का सफाया
30 दिन की कार्य योजना करेगी सभी वार्डो में गंदगी का सफाया

सीतापुर : शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलें। गलियों में कूड़ा न लगने पाए, नालियां साफ सुथरी बनी रहें, सड़कों की कम समय में मरम्मत हो जाए, फागिग व एंटी लार्वा का छिड़काव हो इसके लिए नगर पालिका परिषद की टीम जुट गई है। नगर पालिका कर्मचारी शहर में सुबह व शाम सफाई कार्य कर रहे हैं। कूड़े का उठान भी हो रहा है। मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फागिग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराय जा रहा है। दरअसल, शहर में गंदगी प्रमुख समस्याओं में से एक है। इससे संक्रामक रोगों के फैलने का भय बना रहता है। वहीं, शहर की बदहाल तस्वीर भी उभरती है।

कुछ इस तरह होता है काम :

नई व्यवस्था के तहत वार्डवार रोस्टर का निर्धारण किया गया है। इन वार्डो में निर्धारित दिन पर नगर पालिका परिषद की पूरी टीम, जिसमें सफाई निरीक्षक, सफाई नायक व सफाईकर्मी पूरे उपकरणों के साथ पहुंचते हैं। यह लोग पहुंचकर पूरे वार्ड की सभी गलियों में कूड़ा-करकट उठाते हैं। नाले-नालियों की साफ करते हैं। वहीं, बड़ी व छोटी मशीनों से फागिग कराई जा रही है। एंटी लार्वा का भी छिड़काव करते हैं।

सभी 30 वार्डो में चलेगा अभियान :

नगर पालिका परिषद के सहायक नगर आयुक्त ईओ श्रेणी वन वैभव त्रिपाठी ने बताया कि इस नई व्यवस्था में महीने भर की कार्ययोजना बनाई गई है। प्रोजेक्ट के मुताबिक तीस वार्ड तीस दिन तक काम होगा, जिसमें सभी पालिका कर्मी पहुंचेंगे और काम करेंगे। ईओ का मानना है कि एक माह तक चलने वाले इस प्रोजेक्ट में एक महीने में नगर पालिका के सभी वार्ड साफ हो जाएंगे। इसी क्रम में आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी