महान देश भक्त थे सुभाष चंद्र बोस

सीतापुर : स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान विषय पर गोष्ठी का आयो

By Edited By: Publish:Mon, 23 Jan 2017 11:58 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jan 2017 11:58 PM (IST)
महान देश भक्त थे सुभाष चंद्र बोस
महान देश भक्त थे सुभाष चंद्र बोस

सीतापुर : स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान विषय पर गोष्ठी का आयोजन महात्मा गांधी विचार मंच द्वारा शहीद पार्क में किया गया। सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के महेश चंद्र सोनकर ने किया। संचालन जय अभिषेक जायसवाल ने किया। दिनेश अंबेडकर ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस महान देश भक्त व सेनानी थे। नेताजी का जीवन प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। सर्वेश पांडेय ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई धार दी। विजय कुमार मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्य, रत्नेश द्विवेदी, टीकाराम, किशोर कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। राकेश कुमार, संजय सक्सेना, संजय दीक्षित, राजकुमार, रामकुमार ¨सह, उमाशंकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी