नंद घर बाजे बधाई, जन्म लियो हैं कृष्ण कन्हाई

सीतापुर : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे जिले में पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

By Edited By: Publish:Fri, 26 Aug 2016 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2016 10:47 PM (IST)
नंद घर बाजे बधाई, जन्म लियो हैं कृष्ण कन्हाई

सीतापुर : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे जिले में पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर रात्रि में घड़ी की सुई जब 12 पर पहुंची तो चहुंओर शंख की ध्वनि, आरती के स्वर, ढोल और नगाड़े गूंज उठे। इसी बीच भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ। घरों में मंगल गीतों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया।

प्रभु श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद दूध, दही, घृत, शहद चंदन से उनका अभिषेक किया गया। उन्हें पालने में लिटा कर झूला झुलाया गया। इस मौके पर मंदिरों के अलावा घरों में भी श्रद्धालुओं ने मनमोहक झांकियां सजाईं। बड़ों संग बच्चों ने भी व्रत रखा और उत्सव मनाया। रात्रि में श्रीकृष्ण आरती के बाद लोगों ने व्रत का पारण किया। इस मौके पर कई जगहों पर रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

शहर के ताड़कनाथ मंदिर पर सजीव झाकियों का कार्यक्रम पेश किया गया। जिसमें कलाकारों ने विभिन्न गीतों व भजनों पर कार्यक्रम पेश किया। शिव भगवान द्वारा मसाने की होली के नृत्य ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा कृष्ण-सुदामा का मंचन भी लोगों को भाव विभोर कर गया। कार्यक्रम के दौरान देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मध्य रात्रि के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में गिरीश चंद्र शुक्ल, सभासद राकेश गुप्ता ¨पकू, राम कुमार जायसवाल, धीरेंद्र ¨सह का सराहनीय योगदान रहा।

नैमिषारण्य : मां ललिता देवी मंदिर वैष्णव तथा गृहस्थ दोनों दिन कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में प्रबंधक गो¨वद कुमार द्विवेदी व बमशंकर की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजित हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं को फल, मिठाई व पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा सूत गद्दी मन्दिर में प्रबंधक मनीष शास्त्री द्वारा, मनु सतरूपा तपस्थली पर प्रबंधक ऋतवृत शास्त्री द्वारा, कालीपीठ संस्थान में कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री द्वारा, ललिता आश्रम में पुजारी अटल बिहारी व लाल बिहारी द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

बिसवां : सेक्सरिया चीनी मिल स्थित मंदिर परिसर में झांकी सजाई गई। इसके अलावा मदारीपुर संगत, मुजेहना आश्रम, शीतला मंदिर, बड़ा चौराहा स्थित मंदिर, पत्थर शिवाला मंदिर समेत अनेक मंदिरों जन्माष्टमी का आयोजन किया गया।

महोली : प्रग्यानम सत्संग आश्रम में झांकी सजाई गई। इस मौके पर भजन संध्या और संस्कार भारती द्वारा बालकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम के महंत स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती, डॉ. रामजी दास टंडन, डॉ. रेनू वर्मा, राज कुमार तिवारी, अवधेश वर्मा, डॉ. अमित गुप्ता, पीयूष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी