टीवी देखने गए किशोर की गोली मारकर हत्या

सीतापुर: कमलापुर इलाके में टीवी देखने गए किशोर की उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने क

By Edited By: Publish:Wed, 28 Jan 2015 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jan 2015 11:20 PM (IST)
टीवी देखने गए किशोर की गोली मारकर हत्या

सीतापुर: कमलापुर इलाके में टीवी देखने गए किशोर की उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, जहां किशोर को लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा पाया। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के पीछे कुकर्म के प्रयास की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत पता चल पाएगी।

रामपुर कलां थाना क्षेत्र के अम्बहा निवासी सुरेश यादव की बेटी कमलापुर इलाके के गांव मैनी ढकिया में अन्नू यादव के घर ब्याही है। पिछले काफी समय से सुरेश का 14 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र अपने बहनोई अन्नू यादव के यहां रह रहा था। मंगलवार देर शाम अन्नू का पड़ोसी विजय यादव, अमरेंद्र को टीवी दिखाने के बहाने अपने घर बुला ले गया। इसके कुछ ही देर बाद विजय के घर से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर अन्नू विजय के घर पहुंचा तो नजारा देख उसके होश फाख्ता हो गए। घर में अमरेंद्र का शव पड़ा मिला। मृतक किशोर की कनपटी से असलहा सटाकर गोली मारे जाने से उसका चेहरे बुरी तरह से फट गया था। शरीर पर खरोंच के निशान मिलने से उसके साथ कुकर्म की आशंका जताई जा रही है। किशोर की मौत के बाद से गांव में मातम जैसा माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर कमलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से छानबीन की और कमरे को सील कर दिया है। उधर, घटना के बाद से आरोपी विजय फरार चल रहा है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही कमलापुर थाने पर पहुंचकर घटना से जुड़े तथ्यों की छानबीन की।

आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी

किशोर अमरेंद्र की हत्या का आरोपी विजय यादव पुत्र भगवान दीन आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। विजय का नाम चंद माह पूर्व हुई पूर्व प्रधान महावीर की हत्या के मामले में भी वांछित था। इस मामले की जांच आज भी सीओ सिधौली के पास लंबित ह । वहीं कोकनामऊ ग्राम सभा में होने वाली सभी आपराधिक घटनाओं में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल रहता था। आपराधिक प्रवृत्ति के चलते ग्रामीणों में उसकी दहशत बनी रहती थी। इन तमाम कृत्यों के बाद भी कमलापुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं क जा सकी है।

किशोर की हत्या के मामले में आरोपी विजय यादव की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। हत्या के पीछे कुकर्म होने के प्रयास की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

- सुभाष चंद्र गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी

chat bot
आपका साथी