विषाक्त भोजन खाने से 43 लोग बीमार

By Edited By: Publish:Fri, 17 May 2013 12:16 AM (IST) Updated:Fri, 17 May 2013 12:18 AM (IST)
विषाक्त भोजन खाने से 43 लोग बीमार

सीतापुर: खैराबाद विकासखंड के ग्राम कोलिया पहाड़पुर में एक ही परिवार के 43 सदस्य विषाक्त भोजन खाने की वजह से गुरुवार को बीमार हो गए। बीमार हुए लोगों में सर्वाधिक 25 बच्चे हैं। पीड़ितों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

रामपाल के अनुसार कोलिया पहाड़ापुर निवासी पुतई की मृत्यु तेरह दिन पूर्व हो गई थी। मृत्यु के बाद बुधवार को पुतई के दसवां संस्कार का आयोजन था। जिसमें परिवारीजनों सहित रिश्तेदार आए हुए थे। बुधवार को भोजन के बाद बची हुए दाल व चावल को गुरुवार की सुबह सभी ने खाया। दाल चावल खाने के बाद अचानक सभी को उल्टी दस्त शुरू हो गई। हालत बिगड़ती देख 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया गया। कुछ पीड़ित एंबुलेंस से तथा कुछ को लोग निजी साधन से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। पीड़ितों में कोइली 40 वर्ष, पच्चो 55 वर्ष, मोहनी 60, भूरी 50, खुशबू 10, प्रियांशू 2, क्रांती 8, रोहित 10, विकास 11, रोहित 10, कन्या देवी 10, अंजू 6, रोली 10, शिवानी 5, ब्रम्हा 3, सोनम 7, सविता 10, महेंद्र 4, कम्मो 30, दामिनी 12, श्यामू 8, संगम 3, सालिकराम 3, अंकेश 3, अनुज 7, रेशमा 10, अंकित 10, निरंजन लाल 14, रामनाथ 12, राधेश्याम 15, अमित कुमार 16, नेहा 8, कोमल 10 वर्ष हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी