जलस्तर में इजाफा, किसान बेचैन

दक्षिण छोर पर बहने वाली राप्ती का जलस्तर तेजी के साथ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण परेशानी फिर बढ़ रही है। बढ़ते जलस्तर के साथ ही तटवर्ती लोगो की सांसे टंग गई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jul 2019 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 11:13 PM (IST)
जलस्तर में इजाफा, किसान बेचैन
जलस्तर में इजाफा, किसान बेचैन

सिद्धार्थनगर : दक्षिण छोर पर बहने वाली राप्ती का जलस्तर तेजी के साथ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण परेशानी फिर बढ़ रही है। बढ़ते जलस्तर के साथ ही तटवर्ती लोगो की सांसे टंग गई हैं। राप्ती तट पर मौजूद गागापुर, बिजौरा, सफीपुर, परसोहिया तिवारी,बेतनार,जुड़ीकुइया, बौनाजोत,आजाद नगर,विशुनपुर औरंगाबाद, खन्ता, जहदा मुस्तहकम, सिगारजोत, सहिबागंज समेत दर्जनों गांव में अभी हफ्ते भर पूर्व आई बाढ़ ने रोपाई हुई तमाम किसानों के फसलों को जड़ से ही खत्म कर दिया था। वहीं कुछ लोग जलस्तर बढ़ने के चलते रोपाई नहीं कर सके थे। जब जलस्तर घटा तो किसानों में उम्मीद जगी की अब सकुशल रोपाई कार्य पूर्ण हो जाएगा। शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर है। राप्ती एक बार फिर बढ़त बनाने में जुटी है। किसानों में रामदीन यादव,बैजनाथ गुप्ता,इमरान,रामप्रसाद यादव,संजय शुक्ल, बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि खेतों में पहले से ही पानी अधिक था जिसकी वजह से रोपाई नहीं हो सकी थी। जलस्तर घटा तो लगा कि अब रोपाई हो जाएगी लेकिन एक बार फिर से राप्ती का जलस्तर बढ़ना हमारे लिए नुकसान दायक साबित होगा।

chat bot
आपका साथी