नियमित रोडवेज सेवा न होने से परेशानी

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर डिपो में बसों का टोटा है। नगर से जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन सवारियां ढ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Feb 2018 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 05 Feb 2018 11:05 PM (IST)
नियमित रोडवेज सेवा न होने से परेशानी
नियमित रोडवेज सेवा न होने से परेशानी

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर डिपो में बसों का टोटा है। नगर से जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन सवारियां ढोने वाली परिवहन निगम की बसों में बस्ती डिपो अव्वल है। इसमें एक तरफ इस डिपो को जहां राजस्व का चूना लग रहा है, वहीं बसों के कम संचालन से यात्री भी परेशान होते हैं। बांसी से नौगढ़ के बीच हर आधे घंटे पर एक बस सेवा चलाए जाने की मांग परिवहन विभाग से यात्रियों ने की है।

स्थानीय रोडवेज से जिला मुख्यालय तक प्रतिदिन चलने वाली बस सेवा पर गौर करें तो सुबह सात बजे से लेकर सायं पांच बजे तक बस्ती की की कुल 13 बसें चलती हैं। इसके सापेक्ष जिला मुख्यालय से आने वाली सिद्धार्थनगर डिपो की बस मात्र चार है। वह भी यह बसें दिन में केवल सुबह से सायं तक में एक चक्कर लगाती हैं। सुबह चार बजे लखनऊ से आने वाली सिद्धार्थनगर की दो बसों के बाद इस डिपो की बस छह, सात, आठ व 9.30 बजे यहां से जिला मुख्यालय जाती है। इसके बाद से यहां की सवारियों को ढोने का काम सिर्फ बस्ती की बसें करती हैं। नतीजतन यात्री परेशान हो प्राइवेट वाहनों का सहारा लेते हैं। परिवहन विभाग की इस अनदेखी से लोगों में आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी