स्वरोजगार अपनाएं गरीबी दूर भगाएं: कमांडेंट

: एसएसबी 43वी वाहिनी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर के प्रांगण मे बृहस्पतिवार को आयोजन हुआ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Oct 2018 09:50 PM (IST) Updated:Thu, 11 Oct 2018 09:50 PM (IST)
स्वरोजगार अपनाएं गरीबी दूर भगाएं: कमांडेंट
स्वरोजगार अपनाएं गरीबी दूर भगाएं: कमांडेंट

सिद्धार्थनगर : एसएसबी 43वी वाहिनी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर के प्रांगण मे बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय सामाजिक जन चेतना जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कमांडेंट जर्नादन प्रसाद ने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। रैली में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के अलावा निजी विद्यालयों के बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल 43वी वाहिनी के कमांडेंट जनार्दन प्रसाद ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एसएसबी सीमा पर रखवाली के साथ-साथ सामाजिक चेतना का भी कार्य करते रहते है। इस कस्बे में लघु समाजिक जन चेतना अभियान के तहत यह कार्यक्रम किया गया है। इसका मुख्य थीम है स्वरोजगार अपनाए गरीबी दूर भगाए। हमारा उद्देश्य है कि लोग स्वरोजगार अपनाए और दूसरों को भी जागरूक करें। जिससे लोग स्वावलंबी बन सके। एसएसबी में भर्ती के लिए भी लोगो को जरूरी जानकारी दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लंबी कूद, प्रदर्शनी के लिए स्टाल लगाया गया जिसमे नि:शुल्क वेटनरी कैंप, मानव मेडिकल कैंप लगाकर स्वस्थ्य परीक्षण कर दवाई दी गई। मानव तस्करी, नकली नोट की पहचान करने का तरीका मशीनों द्वारा बताया गया। एसएसबी द्वारा प्रयोग की जाने वाली हथियारों, करेंसी चेक करने की मशीन की प्रदर्शनी भी लगाई गई। नागरिकों को एसएसबी में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई। भारतीय स्टेट बैंक एव चाइल्ड लाइन का प्रदर्शनी लगाकर लोगो को जानकारी दी गई। इस दौरान एरिया ऑर्गनाइजर एमएस रजा, नीरज, असिस्टेंट कमांडेंट रमेश कुमार, इंस्पेक्टर एस गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, डा. प्रशान्त अस्थाना, बीईओ गोपाल जी मिश्र, राजेश ¨सह, अंशुमान ¨सह, शैलेन्द्र मिश्र, रेनू यादव, राणा प्रताप ¨सह, पुनीत जायसवाल, विशम्भर पांउेय, विष्णु रावत, भाजपा महिला मोर्चा जिला संयोजक राजकुमारी पांडेय, संजय मिश्रा, दयानन्द साहित कई विद्यालयों के बच्चे एव अध्यापक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी