विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए माडल

बाल विज्ञानियों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर स्थित श्री गुरु नानक एकेडमी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Feb 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 06:10 AM (IST)
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए माडल
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रस्तुत किए माडल

सिद्धार्थनगर : बाल विज्ञानियों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर स्थित श्री गुरु नानक एकेडमी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

प्रदर्शनी में कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने अपने माडल की प्रदर्शनी लगाई। टेबल फाउंटेन, संरक्षण, सौर ऊर्जा, मोटर व्हीकल समेत कई तरह के दिलचस्प माडल शामिल रहे। प्रबंधक परमजीत सिंह भाटिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। बच्चों ने माडल से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इस तरह के आयोजन से बच्चों की वैज्ञानिक रूचि को प्रोत्साहन मिलता है। निर्णायक दल के शिक्षक श्रद्धा मिश्रा, आरके पांडेय, अजीम अब्बास रिजवी, हिना परवीन आदि ने बच्चों के माडल देखकर नंबर देकर ग्रेडिग किया। कुल 90 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जीशान एंड ग्रुप को प्रथम, सौम्या एंड ग्रुप को द्वितीय, तृतीय पुरस्कार आभास सोनी एंड ग्रुप को दिया मिला। आरएन उपाध्याय, सारिक रिजवी, कमला प्रसाद गौतम, तासीर फातिमा, आस्था अग्रहरि, श्रद्धा गुप्ता, शिल्पा यादव, मुस्कान गौतम, शाहिद रजा, अभिषेक तिवारी, अरविद मौर्या आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी