आह्वान पत्र को लेकर जनता के बीच पहुंचे सपाई

बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जनता के बीच जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पत्र को वितरित की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 09:52 PM (IST)
आह्वान पत्र को लेकर जनता के बीच पहुंचे सपाई
आह्वान पत्र को लेकर जनता के बीच पहुंचे सपाई

सिद्धार्थनगर : बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जनता के बीच जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पत्र को वितरित की।

विधानसभा क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष कमरूज्जमां की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की रैली को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने झंडी दिखाई। स्थानीय कार्यालय से नारेबाजी के साथ निकली रैली मुख्य चौराहा, तहसील व बढ़नी मार्ग, अस्पताल से होते हुए वापस कार्यालय पहुंची। माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारें केवल झूठ के सहारे चल रही हैं। जनता इनके झूठ को समझ चुकी है। कमरूज्जमां ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। डीजल-पेट्रोल मंहगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार की गलत नीतियों से जनता आजिज आ चुकी है। लोग अब अखिलेश सरकार के कार्यकाल को याद करने लगे हैं। अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए जनता को पार्टी अध्यक्ष के संदेश से अवगत कराया। राकेश कुमार अंश, बब्बू खान, राम शंकर, अरविद, संदीप, अब्दुल लतीफ, अखिलेश, अजमल, जुम्मन, राजू, कुद्दूस, अंजुम, दुर्गा जायसवाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी