बोले कांग्रेसी कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत

कर्नाटक में मुख्यमंत्री येद्दयुरप्पा के इत्तीफे के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह में है। बैठक के जरिए उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। कहा है धनबल, सत्ता बल जैसी ताकतें परास्त हुई हैं। समाज में बड़ा संदेश गया है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 May 2018 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 19 May 2018 11:31 PM (IST)
बोले कांग्रेसी कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत
बोले कांग्रेसी कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत

सिद्धार्थनगर : कर्नाटक में मुख्यमंत्री येद्दयुरप्पा के इत्तीफे के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह में है। बैठक के जरिए उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है। कहा है धनबल, सत्ता बल जैसी ताकतें परास्त हुई हैं। समाज में बड़ा संदेश गया है।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र शुक्ल ने कहा है कि कर्नाटक में दंभ की हार हुई है। वहां धनबल, सत्ता बल का साथ हारा है। एक बार फिर समाज में संदेश गया है कि जनता सच्चाई के साथ है। कहा कि भाजपा के झूठ का ताना-बाना ढाई दिन भी कर्नाटक में नहीं टिक सका। बैठक के जरिए उन्होंने कहा कि ताकत के मद में चूर भाजपा की हार हुई है। एक अन्य समाचार के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला इकाई की बैठक में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुड्डू ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा का वास्तविक चेहरा देशवासियों के सामने आया है। भाजपा की एक मात्र रणनीति है कि सामदाम दंड भेद के तहत पूरे देश पर कब्जा करने की। यह कभी हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं तो कभी हिन्दू, मुस्लिक विघटन की। तमाम कोशिशों के भाजपा की मंशा फलीभूत नहीं हो सकी। बैठक में अतहर अलीम, सौरभ ¨सह, अनिल ¨सह, धीरज गुप्ता, रामअवध, अजय गुप्ता, दशरथ अली, सहबाज, ¨टकू गुप्ता, अनुप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी