नालियां जाम, गंदगी से वार्डवासी परेशान

वार्ड नंबर पांच रामलीला मैदान व चट्टी बाजार में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पूरे वार्ड में नालियां बजबजा रहीं है। जल निकासी की कोई सुविधा नहीं है। पेयजल आपूर्ति भी नाम मात्र की है। वार्ड में केवल एक ही सरकारी हैंडपंप चल रहा है। सबसे बड़ी समस्या स्वच्छता पेयजल और प्रकाश की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 06:08 AM (IST)
नालियां जाम, गंदगी से वार्डवासी परेशान
नालियां जाम, गंदगी से वार्डवासी परेशान

सिद्धार्थनगर: वार्ड नंबर पांच रामलीला मैदान व चट्टी बाजार में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पूरे वार्ड में नालियां बजबजा रहीं है। जल निकासी की कोई सुविधा नहीं है। पेयजल आपूर्ति भी नाम मात्र की है। वार्ड में केवल एक ही सरकारी हैंडपंप चल रहा है। सबसे बड़ी समस्या स्वच्छता, पेयजल, और प्रकाश की है। जबकि इसी वार्ड में नगर पंचायत कार्यालय भी स्थित है, फिर भी जिम्मेदारों की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ रही है।

करीब छब्बीस सौ आबादी वाले वार्ड में समस्याएं अनगिनत है। जिनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इससे समस्याएं और विकराल रूप धारण करती जा रही है। इतनी बड़ी आबादी में सिर्फ दो इंडिया मार्क हैंडपंप है, जिसमें सिर्फ एक ही चालू अवस्था में है। दूसरा वर्षों से खराब है। अधिकतर परिवार देशी नल व बाजार का पानी पीने को मजबूर हैं। जलापूर्ति का पाइप लाइन लीकेज होने से नाली का पानी भी आता रहता है। कई जगह नाली जाम होकर अस्तित्व खो रही है। चीफ क्लाथ हाउस से सरदार बिल्लू सिंह के घर तक, रामदास के घर से गणेश अग्रहरि के घर तक, नागेंद्र गुप्ता के घर से नगर पंचायत के सार्वजनिक शौचालय तक नालियां पट गई हैं। मेडिकल स्टोर के सामने वर्षों से नाली ओवरफ्लो हो रहा है लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं कराया जा सका है। महीनों नालियों की सफाई नहीं होती है। नाली की सफाई कर कचरा सड़क पर ही छोड़ दिए जाने से उसमें से उठने वाले दुर्गंध से वार्डवासियों व आने-जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। वार्ड में लगे सोलर लाइट भी वर्षों से खराब पड़ा है। जगह-जगह अतिक्रमण कर सड़कों व गलियों को सकरा कर दिया गया है। जिसको देखने सुनने वाला कोई नहीं।

--------

बोले वार्डवासी

वार्ड के लोग पानी की समस्या से सबसे अधिक पीड़ित हैं। जलनिगम की सप्लाई कभी कभार होती है। वो भी दूषित है। पीने का पानी बाजार से लेना पड़ता है। विनीत कमलापुरी

...

गंदगी से पटी नालियों का साफ-सफाई न होने से हर व़क्त बीमारी का खतरा बना रहता है। कूड़े को सड़क पर छोड़ देने से और अधिक समस्या बन जाती है। मजीबुल्लाह खान

....

बहुत दिनों से कहा जा रहा है कि जल निगम की पाइप लाइन ठीक होने वाला है, लेकिन आज तक नहीं हुआ। दूषित जा आता रहता है। राजेंद्र सिंह बिल्लू

...

पूरा नगर पंचायत प्रशासन निरंकुश हो चुका है। नालियों के दुर्गंध से वार्डवासी का रहना मुश्किल हो गया है। समस्या को कोई सुनने वाला नहीं है।नागेंद्र गुप्ता

...

क्या बोले जिम्मेदार

समय से साफ सफाई न होना दुखद है। दो से तीन सफाई कर्मी नित्य लगे रहते हैं। नाली बनने का प्रस्ताव हुआ है। साफ सफाई के लिए व्यापारी भाइयों का भी सहयोग मिलना चाहिए।

नि•ाम अहमद, सभासद

...

बहुत जल्द वार्ड में सरकारी नल लग जाएगा। पाइप लाइन के लिए बजट आने वाला है। अगर सफाई में सफाईकर्मी लापरवाही कर रहे हैं तो कढ़ाई की जाएगी।

राजन गुप्ता, अधिशासी अधिकारी

...

जलनिगम को एक वर्ष पहले ही समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। कार्य शुरू होने वाला है। जल निकासी व सफाई व्यवस्था का मैं खुद निरीक्षण करके समस्या से निजात दिलाऊंगा। जनता से किया गया हर वादों को पूरा किया जाएगा।

निसार अहमद बागी, अध्यक्ष नगर पंचायत

chat bot
आपका साथी