बिस्कोहर में दो वर्ष के गड़बड़ हैं हैंडपंप

ग्राम पंचायत बिस्कोहर में दो इण्डिया मार्क हैंडपंप खराब हैं। जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है। हैंडपंप पिछले दो वर्ष से गड़बड़ हैं परंतु इसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कस्बे में शुद्ध पेयजल का संकट बना रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 10:25 PM (IST)
बिस्कोहर में दो वर्ष के गड़बड़ हैं हैंडपंप
बिस्कोहर में दो वर्ष के गड़बड़ हैं हैंडपंप

सिद्धर्थनगर : ग्राम पंचायत बिस्कोहर में दो इण्डिया मार्क हैंडपंप खराब हैं। जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है। हैंडपंप पिछले दो वर्ष से गड़बड़ हैं, परंतु इसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कस्बे में शुद्ध पेयजल का संकट बना रहता है।

करीब दो हजार वाले इस कस्बे के आबादी वाले क्षेत्र में तीन हैंडपंप लगे हैं। इसमें दो विगत दो साल से बेपानी है। कस्बा स्थित चौक व मंदिर के बगल जैसी सार्वजनिक जगह पर हैंडपंप खराब होने के बाद भी इसको ठीक कराने में जिम्मेदार कोई रूचि नहीं दिखा रहे हैं। सुभाष पासवान व नईम रायनी ने कहा कि देसी नल का पानी दूषित निकल रहा है। इसके बाद भी इण्डिया मार्क हैंडपंप को ठीक नहीं कराया जा रहा है। मनोज कुमार, राहुल, संजय, अमित, राकेश व पप्पू का कहना है कि अगर हैंडपंप को ठीक करा दिया जाए तो शुद्ध पेयजल की सुविधा ग्रामवासियों को आसानी से मिलना शुरू हो जाए।

खंड विकास अधिकारी रामदेव भारती ने कहा कि समस्या संज्ञान में है। ग्राम सचिव को दोनों हैंडपंप ठीक कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

chat bot
आपका साथी