परवान की कोशिशों पर मानसून का कहर

परवान की कोशिशों पर मानसून का कहर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 10:06 PM (IST)
परवान की कोशिशों पर मानसून का कहर
परवान की कोशिशों पर मानसून का कहर

परवान की कोशिशों पर मानसून का कहर

सिद्धार्थनगर : कोविड की पहली लहर में हताश- निराश लौटे प्रवासी गांव में रहकर नकदी फसल की खेती कर तकदीर संवारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मानसून ने इनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। जिस पिपरमिंट की खेती ने दो वर्ष में उनका हौंसला दोगुना कर दिया था, लेकिन इस बार तोड़ दिया है। क्योंकि इस बार वर्षा के बीच किसान फसल काट ही नहीं सके और नुकसान हो गया।

भनवापुर ब्लाक के बौरडीह व महादेव नंगा निवासी विजय, रामसजीवन, सुखराज, कोदई आदि बाराबंकी रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। वहां पिपरमिंट की खेती को करीब से देखा। संक्रमण के कारण वर्ष 2020 में जब वापस। लौटे तो गांव में ही किराये पर जमीन लेकर पिपरमिंट की खेती शुरू की। 50 बीघा पर फसल तैयार कर तेल निकालने के लिए भट्ठियां भी बिठाई। 1300 रुपये लीटर के हिसाब से तेल बिका और प्रति बीघा 35-40 हजार रुपये का लाभ मिला। मुनाफा देख इस बार उनके साथ अन्य किसानों ने भी फरवरी माह में इसकी रोपाई कराई। मेंथा की कटाई 15 मई से 20 जून के बीच तीन बार होती है, तेज धूप इसके लिए जरूरी है। इस बार 25 जून के बाद मानसूनी वर्षा होने से किसानों को नुकसान हुआ है। मौसम ठीक न होने के कारण कटाई नहीं हुई। मौजूदा समय में बची फसल काटकर किसान तेल तो निकाल रहे हैं, लेकिन प्रति बीघे पांच ली. तेल भी नहीं निकला। पन्नालाल, सूरज, मिठाई चौरसिया, प्रभुनाथ आदि ने इस वर्ष से खेती प्रारंभ की, लेकिन हाथ निराशा लगी है।

जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि जिले में सीमित किसान पिपरमिंट की खेती कर रहे हैं, इसलिए फसल बीमा या अन्य अनुदान लाभ नहीं दिया जा सकता।

वसूली से जुड़े 39 मामलों का निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। वसूली से जुड़े 39 वादों का निस्तारण सुलह- समझौते के आधार पर किया गया।

अदालत में आरबीट्रेशन निष्पादन वादों के संदर्भ में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार शर्मा ने 11 वाद,अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश शकील उर्रहमान खान की कोर्ट में पांच, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश हिमांशु दयाल श्रीवास्तव 14, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश- फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम कामेश शुक्ल की कोर्ट में पांच, द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश- फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय बृजेश कुमार ने चार वादों का निस्तारण किया।

chat bot
आपका साथी