कर्पूरी ठाकुर शोषितों व पिछड़ों के थे मसीहा: लालजी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शोषितों वंचितों पिछड़ों एवं दलितों के मसीहा थे। उन्होंने अपने शासन काल में सामाजिक न्याय में भागीदारी के लिए पहली बार पिछड़ों को 26 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू कर सम्मान देने का काम किया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jan 2022 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jan 2022 10:27 PM (IST)
कर्पूरी ठाकुर शोषितों व पिछड़ों के थे मसीहा: लालजी
कर्पूरी ठाकुर शोषितों व पिछड़ों के थे मसीहा: लालजी

सिद्धार्थनगर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शोषितों, वंचितों, पिछड़ों एवं दलितों के मसीहा थे। उन्होंने अपने शासन काल में सामाजिक न्याय में भागीदारी के लिए पहली बार पिछड़ों को 26 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू कर सम्मान देने का काम किया था।

उक्त बातें सोमवार को पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कही। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि के अवसर पर अपने विचार रखे। गोष्ठी को शैलेंद्र शर्मा, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, विजय यादव, कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, विजय चौधरी व सुभांगी भारत आदि ने भी संबोधित किया। बांसी में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित सिद्धार्थनगर : बिजली विभाग की उदासीनता से तेज बारिश के बीच रविवार रात 11 बजे गुल हुई नगर की बिजली दूसरे दिन सोमवार की शाम पांच बजे तक नहीं आई। बिजली न होने से सभी के घरों के इ‌र्न्वटर बैठ गए और लोगों के सामने पेयजल तक की समस्या हो गई। परेशान उपभोक्ता पावर हाऊस पर जानकारी करने के लिए फोन करते रहे जिम्मेदार फोन उठाना तक उचित नहीं समझे। जिम्मेदारों के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये को लेकर उनमें आक्रोश है।

बारिश के दौरान पावर हाउस से गुजरने वाली 11 केवीए नगर की विद्युत सप्लाई में कहीं कोई फाल्ट आ गया। इससे उपनगर नरकटहा सहित बांसी नगर की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। नगर में यह लाइट कुल तीन किमी परिधि तक में ही है। बावजूद विद्युत कर्मचारी इसे रात से लेकर दूसरे दिन शाम पांच बजे तक खोज ही नहीं पाए। जबकि तार में कोई फाल्ट न होकर पावर हाऊस में गड़बड़ी बताई जाती रही। उपभोक्ता रामशरन मार्य, दिवाकर दूबे, दयाराम यादव, ब्रजेश कुमार मिश्रा, परशुराम गुप्ता आदि का कहना था कि हम लोग अधिशाषी अभियंता व एसडीओ के मोबाइल पर कई बार फोन लगाए पर किसी ने भी फोन नहीं उठाया।

सिद्धार्थनगर के एससी विद्युत आर के श्रीवास्तव का कहना है कि हमें करीब दोपहर दो बजे के करीब अधिशासी अभियंता ने लाइन में फाल्ट होने की सूचना दी है। वह कह रहे हैं कि फाल्ट ठीक किया जा रहा है। फोन न उठाना उनकी गैरजिम्मेदाराना रवैये का सूचक है। इसके लिए उनसे बातचीत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी