परीक्षा परिणाम घोषित करने में सिविवि राज्य में प्रथम : कुलपति

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने बुधवार को एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसके साथ ही राज्य में सबसे पहले परीक्षा परिणाम देने का कीर्तिमान स्थापित हो गया है। उक्त जानकारी कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र दुबे ने विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Mar 2019 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 06 Mar 2019 11:28 PM (IST)
परीक्षा परिणाम घोषित करने में 
सिविवि राज्य में प्रथम : कुलपति
परीक्षा परिणाम घोषित करने में सिविवि राज्य में प्रथम : कुलपति

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने बुधवार को एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसके साथ ही राज्य में सबसे पहले परीक्षा परिणाम देने का कीर्तिमान स्थापित हो गया है। उक्त जानकारी कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र दुबे ने विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। बताया कि एमए अंग्रेजी के प्रथम वर्ष का परीक्षाफल 46 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को एमए राजनीति शास्त्र के प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। होली के अवकाश से पहले ही विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर एवं बीकॉम के परीक्षा परिणाम घोषित करने की योजना है। 22 फरवरी से परीक्षा शुरू हुई थी। मूल्यांकन दो मार्च से प्रारम्भ हुआ। सीमित संसाधनों एवं जटिल परिस्थितियों में परीक्षा परिणाम पहले आना सुखद है। इस उपलब्धि के लिए कुलसचिव राकेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह, परीक्षा समन्वयक डॉ सुशील तिवारी, मूल्यांकन समन्वयक डॉ पूर्णेश नारायण सिंह, तकनीकी प्रभारी शिवम शुक्ला, डॉ एसएन तिवारी, डॉ प्रत्यूष दुबे बधाई के पात्र हैं।

chat bot
आपका साथी