मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:09 AM (IST)
मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार
मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार

सिद्धार्थनगर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला एवं सत्र न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारियों ने शपथ ली। मतदान के महत्व को बताया। संविधान में प्रदत्त इस मौलिक अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलिस लाइन परिसर में भी मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों ने शपथ ली।

जनपद न्यायाधीश प्रेमनाथ ने कहा कि मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार है। इस अधिकार का सभी को प्रयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान में कहा गया है कि 18 वर्ष के ऊपर आयु के लोगों को मतदान करना अधिकार है। सभी मतदाताओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। मतदाता ही राष्ट्र का निर्माता होता है। लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को कायम रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग-जाति, समुदाय, भाषा, अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ध्रुव कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट रामचंद्र यादव प्रथम, विशेष न्यायाधीश रोहित रघुवंशी, एडीजे प्रतिमा, निर्भय नारायण राय, संजय चौधरी, महेंद्र कुमार, सीजेएम ज्योति आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने पुलिस लाइन में शपथ दिलाई। एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक ब्रम्हदेव उपाध्याय, पीआरओ एसपी अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी