इटवा तहसील में धान क्रय की स्थिति शिथिल
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. सादिक किसान ने कहा है कि तहसील क्षेत्र में धान तौल की स्थिति बड़ी शिथिल है अधिकांश केंद्र अभी सक्रिय तक नहीं हो सके हैं। जिसके कारण किसान अपनी उपज व्यापारियों के हाथों कम दाम में बेच रहे हैं।
सिद्धार्थनगर : भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. सादिक किसान ने कहा है कि तहसील क्षेत्र में धान तौल की स्थिति बड़ी शिथिल है, अधिकांश केंद्र अभी सक्रिय तक नहीं हो सके हैं। जिसके कारण किसान अपनी उपज व्यापारियों के हाथों कम दाम में बेच रहे हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन सहित जिलाधिकारी से सभी केंद्रों को सक्रिय किए जाने एवं धान खरीद में तेजी लाने की मांग की है।