रात में पहुंचा शव, कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार

कोतवाली के असनहरी गांव में गोली मारकर युवक की हत्या मामले में सोमवार देर रात शव का अंतिम संस्कार हुआ। शाम को ही बस्ती जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ था। दूसरे दिन मंगलवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 11:05 PM (IST)
रात में पहुंचा शव, कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार
रात में पहुंचा शव, कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार

सिद्धार्थनगर : कोतवाली के असनहरी गांव में गोली मारकर युवक की हत्या मामले में सोमवार देर रात शव का अंतिम संस्कार हुआ। शाम को ही बस्ती जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ था। दूसरे दिन मंगलवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। विपुल के चाचा अनिल सिंह राणा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीन लोगों को घटना के दो घंटे बाद ही हिरासत में ले लिया था। सोमवार रात करीब आठ बजे बस्ती से विपुल कुमार सिंह का शव गांव में पहुंचा। पूरे गांव मे कोहराम मच गया। परिजन के साथ ग्रामीण दुखी रहे। हर कोई घटना की निदा कर रहा था। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के लोग उमड़ पड़े। परिजन को लोग सांत्वना देते रहे। कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान पंकज सिंह उर्फ दीपू, प्रशांत सिंह उर्फ नीरज सिंह, विनोद सिंह, अनमोल सिंह, व उपेंद्र सिंह, के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपित ग्राम प्रधान पंकज सिंह, विनोद सिंह व भांजा अनमोल सिंह को हिरासत में लिया था। मंगलवार दिन में मुख्य आरोपित प्रशांत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पांचवा आरोपित उपेंद्र सिंह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। सीओ बांसी राकेश त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी