एंबुलेंसकर्मियों ने कंपनी पर शोषण करने का लगाया आरोप
एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सेवा प्रदाता कंपनी जीवीकेइएमआरआइ पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग भी की है।
सिद्धार्थनगर : एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सेवा प्रदाता कंपनी जीवीकेइएमआरआइ पर कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग भी की है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पाण्डेय ने कहा कि 108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को फर्जी केस में फंसाने का दबाव बनाया जा रहा है। समय पर वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। लगातार एक ही कर्मचारी से 24 घंटे सेवाएं ली जा रही है। रात्रि में एंबुलेंस सेवा बंद कर देने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कंपनी एंबुलेंस कर्मचारियों को बेवजह बर्खास्त कर रही है। जबकि अपर श्रम आयुक्त लखनऊ ने द्विपक्षीय वार्ता करके उक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया था। हड़ताल के बाद भी कंपनी ने बिना किसी कारण के लगभग 700 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। कंपनी के मनमाने रवैए से स्टाफ में रोष व्याप्त है। 50 शीशी नेपाली शराब के साथ महिला गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर: मोहाना पुलिस एवं एसएसबी ने संयुक्त रूप से एक महिला को 50 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम इसरावती निवासी सड्डा असिधवा थाना मोहाना है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी ककरहवा इशांशु श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, शब्बीर प्रताप सिंह, एसएसबी के मुख्य आरक्षी कृष्णा चंद चौरसिया, अखिलेश कुमार, महिला आरक्षी प्रीति गुप्ता शामिल रहे। महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौकी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव निवासी राजकुमार पुत्र अवध राज 14 अक्टूबर की रात पीड़िता के घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। महिला जब शोर मचाई तो आरोपित भाग गया। मंगलवार को चौकी इंचार्ज सतीश सिंह ने कुड़जा गांव के प्राथमिक स्कूल के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया।