देवी प्रतिमाओं को देखने के लिए तांता

By Edited By: Publish:Tue, 23 Oct 2012 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2012 07:47 PM (IST)
देवी प्रतिमाओं को देखने के लिए तांता

सिद्धार्थनगर : शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी भक्तों का रेला प्रतिमाओं को देखने के लिए मुख्यालय समेत अन्य स्थानों पर तांता लगा रहा।

मुख्यालय के स्टेशन रोड़, सब्जी मंडी गली, पूरब पड़ाव, लुम्बनी रोड़, उसका रोड़, खुजरिया एवं गांधी नगर आदि स्थानों पर व्यापक पैमाने पर देवी दुर्गा प्रतिमा स्थालों पर सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक अंतिम दिन होने के कारण शहर वासियों के अलावा दूर दराज के गांवों के श्रद्धालुओं को रेला लगा रहा। मगर महंगाई के कारण वह देवी प्रतिमाओं के दर्शन के प्रति अधिक देखें गये। जबकि मेलों के आयोजन के दौरान दुकानदारों को जरुर मायूसी अपने सामनों की बिक्री न होने के कारण दिखी। पुलिस अधीक्षक एन.कोलांचि, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ सदर राम केवल सरोज एवं थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भ्रमण करते दिखे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी व्यापक पैमाने रही।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी