नेपाली जवानों ने की नोमेंस लैंड की सफाई

सिद्धार्थनगर : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सशस्त्र सुरक्षा बल, नेपाल पुलिस, नगर पंचायत कर्मी एवं सुरक्षा

By Edited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 12:21 AM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 12:21 AM (IST)
नेपाली जवानों ने की नोमेंस लैंड की सफाई

सिद्धार्थनगर : पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सशस्त्र सुरक्षा बल, नेपाल पुलिस, नगर पंचायत कर्मी एवं सुरक्षा विभाग द्वारा बुधवार को नो मैन्स लैण्ड पर सफाई अभियान चलाया गया।

नेपाली फिल्म अभिनेता श्याम कुमार मिश्रा भी अभियान का हिस्सा बने। कहा कि जब देश के सुरक्षा कर्मी सफाई अभियान में योगदान देकर स्वच्छता का पैगाम दे सकते हैं तो हम पीछे क्यों रहें। नगर, घर व आस-पास फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छ समाज की स्थापना करें। सफाई कार्यक्रम में नेपाली सशस्त्र डीएसपी तारिक चौधरी, नेपाल पुलिस के उपनिरीक्षक चन्द्र प्रसाद शर्मा, सीमा चेक पोस्ट उप निरीक्षक प्रेम ¨सह खड़का, दिनेश चन्द्र गुप्ता, नगर पालिका परिषद कृष्णानगर सूचना अधिकारी शाकिर अहमद, नेपाल के समाज सेवी संस्थाएं सहित भारत व नेपाल के व्यवसायी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी