अभियान में हर वर्ग कर रहा भागीदारी

सिद्धार्थनगर : जागरण के पौधरोपण अभियान में हर वर्ग की भागीदारी हो रही है। न सिर्फ हरियाली को बढ़ावा

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 12:15 AM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 12:15 AM (IST)
अभियान में हर वर्ग कर रहा भागीदारी

सिद्धार्थनगर : जागरण के पौधरोपण अभियान में हर वर्ग की भागीदारी हो रही है। न सिर्फ हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, बल्कि विभिन्न प्रजाति के पौधे भी रोपित कराए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को दारूल उलूम अहले सुन्नत रूद्रौलिया में जागरण की पहल पर ग्राम प्रधान चंद्रिका मौर्य द्वारा दो दर्जन पौधे रोपित कराए गए। प्रधान ने कहा कि जागरण की मुहिम वास्तव में प्रशंसनीय है। पौधरोपण की खबर जब मकतब के लोगों को हुई तो उन्होंने अपने यहां पौधरोपण कराने की बात कही, नतीजा ये रहा कि आज दो दर्जन पौधे परिसर में रोपित किए गए। ग्राम पंचायत में आगे तीन दर्जन और पौधे लगवाए जाएंगे। मुहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि जागरण के प्रयास से जो लाखों पौधे लगवाए जा रहे हैं, निश्चित ही ये पर्यावरण को शुद्ध रखने में महती भूमिका अदा करेंगे। बशीर, राम बिलास, सुभाष, शरीफ, संजय ¨सह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

chat bot
आपका साथी