पकड़ा गया अजगर

सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के ग्राम धौरहरा में बीती रात एक घर में अजगर मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। ब

By Edited By: Publish:Sun, 23 Aug 2015 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2015 10:21 PM (IST)
पकड़ा गया अजगर

सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के ग्राम धौरहरा में बीती रात एक घर में अजगर मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ कर वन कर्मियों को सौंप दिया गया।

शनिवार रात करीब 12 बजे ग्राम वासी बाबूलाल अपेन धर में सो रहे थे। लघु शंका के लिए उठे तो देख एक विशालकाय सांप घर में घूम रहा है, देखते ही चीख कर शोर मचाया तो परिवार जन सहित आस पड़ोस में भी जाग हो गई। जिसको जो लाठी डंडा मिला लेकर उसके घर की तरफ दौड़ पड़ा। काफी प्रयास के बाद सांप पर काबू पाया गया तो पता चला कि अजगर का बच्चा है, जो लगभग 15 किलो का बताया जाता है। ग्रामीणों ने सांप को सुरक्षित एक जगह बंद कर दिया। रविवार को सूचना पर वन विभाग की गांव पहुंची टीम का नेतृत्व कर रहे वनरक्षक हरीश चंद्र उपाध्याय ने उसे कब्जे में ले जा कर कारेखूंट जंगल में छोड़ा गया।

chat bot
आपका साथी