किसान, नौजवान विरोधी है प्रदेश सरकार : सांसद

सिद्धार्थनगर : इटवा तहसील परिसर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन क

By Edited By: Publish:Sat, 27 Jun 2015 09:25 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2015 09:25 PM (IST)
किसान, नौजवान विरोधी है प्रदेश सरकार : सांसद

सिद्धार्थनगर :

इटवा तहसील परिसर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान, नौजवान विरोधी है। आंधी तूफान, बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि के चलते नुकसान होने वाली फसलों का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। जबकि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 605 करोड़ रुपए की अग्रिम धनराशि देते हुए क्षति का प्रतिशत 50 से 35 प्रतिशत करने का काम किया है। पूरे प्रदेश में पुलिसिया आतंक चरम पर है। पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष की कठपुतली बन कर कार्य कर रही है। सत्ताधारी दल के लोगों द्वारा जबरन गरीबों का जमीन कब्जा किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्य जिलों में जहां प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, वहां किसानों में मुआवजे की राशि बांटी जा रही है, जबकि विधान सभा अध्यक्ष के जिले के किसान इससे वंचित हैं। सरकारी दफ्तरों में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है। सरकारी नौकरियों में घूसखोरी चरम पर होने से पात्र बेरोजगार रोजगार से वंचित हैं। शुद्ध पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जनता कोसो दूर है। जनता के हक की आवाज उठाने वाले पत्रकारों को ¨जदा जलाया जा रहा है। मंत्रियों की इतनी घिनौनी हरकतों के बाद सरकार उन्हें बचाने में लगी है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सारी समस्याएं स्वत: दूर हो जाएंगी। धरने को पार्टी के प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. सतीश द्विवेदी, हरिशंकर ¨सह, शिवनाथ चौधरी, राजेंद्र दुबे, स्वयंबर चौधरी, पंकज ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। अंत में राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। बाल मुकुंद पाण्डेय, गिरीश चंद चतुर्वेदी, कुलेद्र गिरि, जमींदार अग्रहरि, शिव कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी