जमीनी विवाद में 12 गिरफ्तार

ढेबरूआ थाना पुलिस ने रविवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर आमने-सामने हुए दो पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम रेहरा निवासी दोनों पक्ष एक विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 06:06 AM (IST)
जमीनी विवाद 
में 12 गिरफ्तार
जमीनी विवाद में 12 गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : ढेबरूआ थाना पुलिस ने रविवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर आमने-सामने हुए दो पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम रेहरा निवासी दोनों पक्ष एक विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

गांव में एक भूमि पर दो पक्ष अपना हक जता रहे हैं। इसको लेकर काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। शाम को दोनों पक्ष सामने आ गए। गांव निवासी एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बलिराम निषाद, राजेश, रमेश, रामसुंदर, गौतम, रामऔतार, ओमप्रकाश, तेजबहादुर सिंह, सोनू, दिलीप, संदीप, जसवंत को गिरफ्तार किया। एसओ ढेबरूआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्थिति पर निगाह रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी