प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

सिद्धार्थनगर : राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को लो

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 10:47 PM (IST)
प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

सिद्धार्थनगर : राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को लोटन ब्लाक के जनता इंटर कालेज बनियाडीह परिसर में ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाओं ने जमकर जलवा बिखेरा।

100 मीटर दौड़ में रसियावल के मुकेश कुमार मद्धेशिया-प्रथम, छेरिया कादा के अखिलेश यादव-द्वितीय व धंधरा के अनिल गौड़-तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में बनियाडीह के सहेन्द्र-प्रथम, तरघौना के राम नरायन-द्वितीय व ठोठरी के अमर पासवान-तीसरा। कब्बड्डी बालक वर्ग में बनियाडीह-प्रथम, भिटपरा-द्वितीय व सोतियाडाड़ी को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा दो दर्जन अन्य प्रतियोगिता संपन्न हुआ। खेल का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य आलोक त्रिपाठी ने किया। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।

फूलचन्द्र गौड़, अशोक यादव, बाल गिरीश, विवेक सिंह, अमरजीत राम, ईश्वर देव पांडेय, मुस्ताक अहमद व विवेक मिश्र आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाएं।

chat bot
आपका साथी