ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों को विकसित कर बनाएं पर्यटन हब

संसू इकौना(श्रावस्ती) विश्व पर्यटन दिवस पर चौधरी श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज खरगौरा बस्ती मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 06:25 AM (IST)
ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों को विकसित कर बनाएं पर्यटन हब
ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों को विकसित कर बनाएं पर्यटन हब

संसू, इकौना(श्रावस्ती): विश्व पर्यटन दिवस पर चौधरी श्यामता प्रसाद महिला पीजी कॉलेज खरगौरा बस्ती में श्रावस्ती में पर्यटन की संभावनाएं विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. शिशिर वर्मा व बौद्ध भिक्षु देवेंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रीतू चौधरी प्रथम, सुमन पटेल द्वितीय व स्वाती मिश्र तीसरे स्थान रहीं।

भूमि संरक्षण अधिकारी ने कहा कि जिले में आधुनिक कृषि तकनीकी समूह विकसित कर यहां पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। बौद्ध भिक्षु देवेंद्र भेरो ने श्रावस्ती में रेल, हवाई व सड़क यातायात मजबूत करने के साथ विदेशी भाषाओं का विश्वविद्यालय स्थापित कर भाषाई समृद्धि के जरिए पर्यटन की नई संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। भिक्षुणी डॉ. धम्म मेघा भोरी ने प्राचीन काल में ज्ञान और धन से समृद्ध श्रावस्ती के वर्तमान समय में अंतिम पायदान पर होने पर चिता व्यक्त की। वाद-विवाद प्रतियोगिता में 13 छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने रेल, हवाई व सड़क यातायात दुरुस्त करने के साथ जंगल, झील, पहाड़ी झरनों और पौराणिक स्थानों से संपन्न श्रावस्ती क्षेत्र में स्थित सीताद्वार, सोनपथरी आश्रम आदि स्थलों को विकसित कर पर्यटन हब बनाने की जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र जायसवाल ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शिशिर वर्मा, रामसागर द्विवेदी व शिवांगी जायसवाल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी