यज्ञ के बाद बच्चों को सिखाया मार्शल आर्ट

हवन-पूजन के साथ आत्मरक्षा के भी बताए जा रहे गुर आर्य समाज मंदिर में हुआ आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:58 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:11 AM (IST)
यज्ञ के बाद बच्चों को सिखाया मार्शल आर्ट
यज्ञ के बाद बच्चों को सिखाया मार्शल आर्ट

संसू, इकौना(श्रावस्ती) : इकौना के आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें यज्ञ व हवन-पूजन के बाद आत्मरक्षा का गुर सिखाने के लिए बच्चों को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को भी कहा गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए आर्य महिला दल की प्रधान नीतू नय्यर ने कहा कि कोरोना के प्रकोप से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद कोविड प्रोटोकॉल के पालन में लोगों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर के बच्चों और पुरुषों को मास्क पहनकर ही घर से निकलने दें। कोविड नियमों का पालन करने की प्रेरणा देकर वैश्विक महामारी पर नियंत्रण करने में योगदान कर सकती हैं। मंत्री कृष्ण कुमार ने आर्य वीर दल के सदस्यों को कोरोना बचाव के उपाय अपनाने व अपने समकक्ष तथा बड़ों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की सीख दी। सत्संग के बाद आर्य वीर दल के बच्चों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षक प्रदीप सिंह की ओर से मार्शल आर्ट के दांव-पेच सिखाए गए। इस मौके पर अनिल नय्यर, करन आर्य, सुषमा, दीपमाला, रामकुमार आर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी