Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह की हत्या को लेकर यूपी में आक्रोश, हत्‍यारों पर तुरंत एक्‍शन की मांग

Sukhdev Singh Gogamedi murder Case राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को क्षत्रिय व ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए हत्यारों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 06 Dec 2023 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 06 Dec 2023 05:23 PM (IST)
Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव सिंह की हत्या को लेकर यूपी में आक्रोश, हत्‍यारों पर तुरंत एक्‍शन की मांग
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में क्षत्रिय व ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश।

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को क्षत्रिय व ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए हत्यारों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा।

क्षत्रिय समाज के राजकुमार प्रणय दित्य सिंह व अमित कुमार सिंह पुंज के नेतृत्व में समाज के लोगों ने भिनगा नगर स्थित ठाकुरद्वारा परिसर में बैठक की। इसके बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राजस्थान में मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया। राजकुमार सिंह व विजय प्रताप सिंह ने कहा कि राजस्थान में कुछ अराजकतत्वों की ओर से घर के अंदर घुसकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्मम हत्या की गई है। समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। राजस्थान सरकार हत्यारों पर तत्काल कार्रवाई करे।

उन्‍होंने कहा क‍ि राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय व सर्वसमाज की आवाज बुलंद करने वाले नेता थे। इनकी मौत समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति है। आशुतोष सिंह टिंकू व अमरेंद्र सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार अगर 15 दिन के अंदर हत्यारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करेगा तो सर्व समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।

chat bot
आपका साथी