पंडित उपाध्याय के आदर्शों को जीवन में उतारें युवा

संवादसूत्र श्रावस्ती भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सभी बूथों पर पं. दीन दयाल उपाध्याय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 06:28 AM (IST)
पंडित उपाध्याय के आदर्शों को जीवन में उतारें युवा
पंडित उपाध्याय के आदर्शों को जीवन में उतारें युवा

संवादसूत्र, श्रावस्ती: भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सभी बूथों पर पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भिनगा नगर स्थित बूथ पर जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आदर्श नागरिक बनने के लिए युवा पंडित उपाध्याय के मूल्यों को अपने जीवन में उतारें।

जिलाध्यक्ष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों से संवाद स्थापित करने और स्वच्छता अभियान तथा स्वास्थ्य शिविर लगवाने की अपील की। इस मौके पर संजय कैराती, अरविद गुप्ता, रणवीर सिंह, वीरेश मिश्रा, हरिश्चंद्र गुप्ता, विनोद साहू, सुनील निषाद, किशन गुप्ता, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार अन्य बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इकौना के बेलकर बूथ पर ग्राम प्रधान अरविद शुक्ला महात्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। अकबरपुर में ग्राम प्रधान अनुरुद्ध मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी