कोरोना काल में गरीब परिवारों की हर संभव करें मदद: महेंद्र

कोरोना महामारी में स्वयंसेवी संस्थाएं जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। इस क्रम में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था परशुराम सेना प्रकोष्ठ ने गरीब ब्राहमणों ककी मदद की और उन्हें सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:10 AM (IST)
कोरोना काल में गरीब परिवारों की हर संभव करें मदद: महेंद्र
कोरोना काल में गरीब परिवारों की हर संभव करें मदद: महेंद्र

श्रावस्ती: अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था परशुराम सेना प्रकोष्ठ की ओर से हरिहरपूररानी ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में संगठन की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र तिवारी उर्फ पप्पू ने की। लॉकडाउन में काम बंद होने से मुश्किलें झेल रहे 20 गरीब ब्राह्मणों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। परिवार के दैनिक खर्च के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा वर्तमान समय में पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण के चपेट में है। इससे बचने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन करें। एकजुटता बनाए रखें व समाज में गरीब परिवारों की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि शोषण के विरुद्ध आवाज उठाना हमारा धर्म है। समाज में कहीं से भी ऐसी समस्या दिखे तो संगठन की जिला कार्यकारिणी को सूचित करें। सभी वर्गों के बीच खुशहाली व भाईचारा बना रहे इसके लिए हमें हर संभव कोशिश करनी चाहिए। रामकुमार तिवारी, दिनेश मिश्र, वासुदेव पांडेय, ननकऊ मिश्र, शंभूनाथ, भानू पाठक, जगतराम तिवारी, परशुराम शुक्ल, सांवली प्रसाद समेत 20 लोगों सम्मानित किया गया। बाराबंकी के जिला पंचायत सदस्य अभिषेक त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र उर्फ पंकज, जिला अध्यक्ष, आशीष मिश्र, रामसेवक शुक्ल, हरिओम मिश्र, अमरेश शुक्ल, शुकदेव तिवारी, आलोक शास्त्री, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी