सिर पर वार कर की गई थी अशोक की हत्या

संसू, इकौना(श्रावस्ती): नव वर्ष की पूर्व संध्या पर इकौना बाईपास के निकट लावारिस अवस्था मिले अशा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM (IST)
सिर पर वार कर की गई थी अशोक की हत्या
सिर पर वार कर की गई थी अशोक की हत्या

संसू, इकौना(श्रावस्ती): नव वर्ष की पूर्व संध्या पर इकौना बाईपास के निकट लावारिस अवस्था मिले अशोक के शव के संबंध में जांच के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी ने अपना जुर्म इकबाल कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

इकौना थाना क्षेत्र के कंजडवा गांव निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र बदलूराम नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर की रात आयोजित पार्टी में शामिल होने अमरदीप डीजे के घर गए थे। रात में डास के दौरान उनकी कोहनी अर्जुन यादव को लग गई। इससे वे नाराज हो गए और दोनों में विवाद हो गया। मामला बिगड़ता देख दोनों लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया गया। शराब के नशे मे इकौना बाईपास पहुंचने पर अर्जुन यादव ने लकड़ी के चैला से अशोक की कनपटी पर वार कर दिया था। इसके बाद वे फरार हो गए थे। बेहोशी की हालत मे घने कोहरे के बीच सड़कपर पड़े अशोक को लावारिस अवस्था में पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया था। यहां से उसे बहराइच रेफर किया गया। इलाज के दौरान बहराइच में उसकी मौत हो गई थी। मरचरी हाउस में परिवारीजनों ने उनकी शिनाख्त की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी पर चोट आने पर थाने में तहरीर दी गयी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर ग्राम मनोहरापुर के मजरा तिवारी पुरवा निवासी अर्जुन यादव पुत्र कृपाराम को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए उपनिरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, आरक्षी अभयशकर आदि जवानों को लगाया गया था।

chat bot
आपका साथी