प्रखर राष्ट्रवादी थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

भाजपाईयों ने उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:09 AM (IST)
प्रखर राष्ट्रवादी थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
प्रखर राष्ट्रवादी थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

संसू, भिनगा (श्रावस्ती) : प्रखर राष्ट्रवादी महान शिक्षाविद व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सामने पुष्प अर्पित कर उनके बताए सिद्धांत पर चलने का संकल्प लिया।

भिनगा स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती, रणवीर सिंह, उदय त्रिपाठी, अनिल निषाद, विनोद साहू, अरुण पांडेय, पुरुषोत्तम कौशल, जीतेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय ने अपने कैंप कार्यालय इकौना में डॉ. मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सुनील निषाद, सतीश जायसवाल, सुमित मिश्र व ज्ञान प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। इसके बाद जयचंदपुर कटघरा के बूथ संख्या 364 पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। भाजपा विधायक रामफेरन पांडेय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा कि डॉ. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी थे। उन्होंने सभी भारतीय के अंदर राष्ट्रवाद की अलख जगाई। इसके बाद उन्होंने सीताद्वार में पौधरोपण किया। इकौना मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल, राजेश शुक्ला, विवेक सोनी, बिन्नू तिवारी, रेंजर अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी