सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाएं रंगों का त्योहार: डीएम

संवादसूत्र, श्रावस्ती : कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 10:26 PM (IST)
सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाएं रंगों का त्योहार: डीएम
सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाएं रंगों का त्योहार: डीएम

संवादसूत्र, श्रावस्ती : कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता करते हुए डीएम दीपक मीणा ने हिल-मिलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई होगी।

डीएम ने अधिशाषी अभियंता विद्युत आरएस मौर्य को जर्जर विद्युत तार बदलवाने तथा ढीले तारों को टाइट करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली आपूíत में समस्या न हो। डीपीआरओ ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई दुरुस्त करवाएं। पेयजल की समस्या भी न हो। सभी सीएचसी, पीएचसी व एपीएचसी पर चिकित्सक मौजूद रहे यह जिम्मेदारी सीएमओ की होगी। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस सक्रिय है। अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। अमन बना रहे इसके लिए सब लोग मिलकर त्योहार मनाएं। अराजकतत्वों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें। एडीएम योगानंद पांडेय, एएसपी बीसी दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी