22 से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट पर चलेंगी दो ट्रेनें

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट पर 22 फरवरी से दो ट्रेनें चलेंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलगाड़ी संख्या 74024 सहारनपुर से दोपहर 3.15 पर चलेगी। इसके शामली पहुंचने का समय 2.55 है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 10:58 PM (IST)
22 से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट पर चलेंगी दो ट्रेनें
22 से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट पर चलेंगी दो ट्रेनें

शामली जेएनएन। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट पर 22 फरवरी से दो ट्रेनें चलेंगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलगाड़ी संख्या 74024 सहारनपुर से दोपहर 3.15 पर चलेगी। इसके शामली पहुंचने का समय 2.55 है। शामली से चलकर दिल्ली शाम 6.30 पर पहुंचेगी। 74021 दिल्ली से सुबह 7.45 पर चलेगी। इसके शामली पहुंचने का समय 10.45 है। सहारनपुर दोहपर एक बजे पहुंचेगी। इसकी जानकारी सीटीओ सतीश शर्मा ने दी।

कुल 35 ट्रेनों को मिली अनुमति

रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे को 35 लोकर ट्रेनें चलाने की अनुमति दी है। सभी ट्रेनों को एक्सप्रेस का दर्जा देकर चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्री अनारक्षित टिकट लेकर इनमें सफर कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना होगा।

काफी दिन से हो रही थी मांग

सामाजिक संस्था अग्रवाल मित्र मंडल अनलाक के बाद कई महीनों से रूट पर ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहा था। संस्था के सचिव अनुज बंसल ने बताया कि शामली और अन्य स्थानों से हजारों की संख्या में यात्री दिल्ली और सहारनपुर आवागमन करते हैं। कई महीनों से रेल मंत्रालय से ट्रेन संचालन की मांग की जा रही थी। इसके लिए कई बार पत्राचार भी हुआ। चूंकि शामली में अभी बसों का संचालन भी दुरुस्त नहीं है। इसलिए ट्रेनों का चलाया जाना बेहद जरूरी है।

लाकडाउन के बाद टिकट खिड़की बंद

शामली के स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि लाकडाउन के बाद से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। इसके बाद रूट पर केवल एक हरिद्वार-उदयपुर एक्सप्रेस ही चल रही है। इस दौरान शामली स्टेशन पर यात्रियों और उनके साथ आने वालों लोगों की आवाजाही न के बराबर है।

chat bot
आपका साथी