विवाहिता की मौत मामले में ससुर-देवर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता शामली संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में नगर पुलिस ने दो आर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 10:26 PM (IST)
विवाहिता की मौत मामले में ससुर-देवर गिरफ्तार
विवाहिता की मौत मामले में ससुर-देवर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, शामली:

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में नगर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। इस मामले में मुख्य आरोपित पति सहित तीन आरोपित अभी फरार है।

नगर के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी कासिम अली ने पांच ससुराल वालों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा गया कि उसकी बहन शबिया को अपहरण कर मोहल्ले के ही शाहरुख ने कोर्ट में शादी कर ली थी। उन्होंने अपनी बहन से नाता तोड़ लिया था। शाहरुख उनकी बहन को लेकर मोहल्ले में ही अपने परिजनों के साथ रहता था। 20 मार्च को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बहन की ससुराल वालों ने पिटाई की है उसे जबरन जहर भी खिलाया है। उसकी बहन की मौत हो गई है, बावजूद इसके इलाज कराने के बहाने ससुराल वाले उनकी बहन को मेरठ सुभारती अस्पताल में ले गए। यह पता चलने पर नगर पुलिस को सूचना दी तो इसके बाद पुलिस ने उनकी बहन की ससुराल पहुंची। इस दौरान परिवार की दो महिला दरवाजे में खड़ी हो गई। महिला पुलिस साथ न होने पर पुलिस चुप रही। बाद में पुलिस ने ससुर रहीस व देवर अमन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि अभी पति शाहरूख, सास सायरा व बहनोई कय्यूम फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। उधर, मेरठ के थाना जानी पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शुक्रवार सुबह शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। पुलिस ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी