त्योहारों के चलते पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान

त्योहारों के चलते शामली पुलिस द्वारा चेकिग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बैंकों स्कूलों और मार्केट में लोगों की चेकिग कर पूछताछ की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:01 AM (IST)
त्योहारों के चलते पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान
त्योहारों के चलते पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान

शामली, जेएनएन। त्योहारों के चलते शामली पुलिस द्वारा चेकिग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बैंकों, स्कूलों और मार्केट में लोगों की चेकिग कर पूछताछ की गई।

शामली में शारदीय नवरात्र, दशहरा के चलते कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में चेकिग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर के फव्वारा चौक, वर्मा मार्केट, भिक्की मोड़, शिवचौक, अजंता चौक, विजय चौक, गुरुद्वारा तिराहा पर संदिग्ध घूमने वाले लोगों की पूछताछ कर चेकिग की गई। इसी के साथ स्कूल, बैंक, बाजार व सार्वजनिक स्थल पर घूमने वाले लोगों की तलाशी ली गई। लोगों के रजिस्टर में नाम दर्ज किए गए। बाजारों में भीड़ व आवारा घूमने वालों को पुलिस पैनी नजर रही। भीड़ भाड वाले इलाकों में पुलिस सर्तक रही। बाइक पर तीन से अधिक बैठने वालों के चालान काटे गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सतपाल ने बताया कि गुरुवार को त्योहारों के चलते चेकिग अभियान चलाया गया। संदिग्ध युवकों की निगरानी की गई।

chat bot
आपका साथी