छोटी सी मुलाकात ने छोड़ा 'बड़ा' असर

संवाद सूत्र, कैराना : कैराना में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के काफिले के एकाएक एक छोट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 10:54 PM (IST)
छोटी सी मुलाकात ने छोड़ा 'बड़ा' असर
छोटी सी मुलाकात ने छोड़ा 'बड़ा' असर

संवाद सूत्र, कैराना : कैराना में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के काफिले के एकाएक एक छोटे से ढाबे पर रुकने से हर कोई हैरत में है। ढाबा मालिक राजपाल का कहना था कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसके ढाबे पर कभी राहुल गांधी या प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत भी आएंगी। उसने कहा कि जैसे ही ढाबे के बाहर आकर लंबा काफिला रुका, उसने सोचा कि कोई विधायक या मंत्री आया होगा। जैसे ही कार से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य ¨सधिया व राजबब्बर उतरे तो उसे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। उसे यह सब सपने जैसे लगा। ढाबे पर बैठकर जब राहुल गांधी ने चाय मांगी तो वह सोचने लगा कि राहुल गांधी जैसा बड़ा नेता क्या उनकी दुकान की चाय पीएगा? उसने झिझकते हुए बैठने को कहा तो प्रियंका गांधी ओर राहुल उन्हीं साधराण बेंच पर बैठ गए। महाराजा परिवार के ज्योतिरादित्य ने भी उनके ढाबे की कुर्सी पर बैठकर उन्हें अभिभूत कर दिया।

राजपाल बताते हैं कि यह उसके जीवन का वह क्षण है जिसे वह हमेशा संजोकर रखना चाहेगा। आज उसके होटल बहुत बड़ा बन गया है। आखिर उसके यहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य जैसी शख्सियत ने आकर चाय पी व थोड़ा समय बिताया है। राजपाल और ढाबे पर मौजूद हर शख्श कहता है कि आधे घंटे से ज्यादा समय तक गांधी परिवार के दो बेटे ढाबे पर रहे, लेकिन इस दौरान ऐसा नहीं लगा कि वह बड़े हो ओर हम छोटे। उनका प्रेम व बच्चों को गोद में लेकर बातचीत करना, सचमुच अद्भुत था। राहुल गांधी के खुद उठकर साथ-साथ फोटो ¨खचवाने ओर सेल्फी में सहयोग करने पर सभी बेहद खुश थे।

प्रियंका के बच्चे को गोद में लेकर दुलार करने के कायल हुए लोग

कैराना : प्रियंका गांधी ने ढाबे पर मौजूद महिला से दस से पंद्रह मिनट की मुलाकात कीं। इससे महिलाएं बेहद प्रभावित हुईं। महिला से उसके परिवार की खैरियत जानने के प्रियंका गांधी के अंदाज से महिलाएं बेहद प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि प्रियंका से मिलना, बातचीत करना और अंदाज कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। इसी दौरान जब प्रियंका गांधी ने महिला के मासूम बच्चे को अपनी गोद मे बैठा लिया तो सभी लोग प्रियंका के स्नेह से अभिभूत हो गए।

.अरे यह तो इंदिरा जैसी दिखती है

प्रियंका से मुलाकात करने वाली महिलाएं कहती है कि प्रियंका का अंदाज बिल्कुल इंदिरा गांधी जैसा है। वह कहती है कि उन्होंने इंदिरा गांधी को सिर्फ तस्वीर व टीवी पर देखा है। लेकिन आज प्रियंका को साक्षात देखा है। जैसा सुना और देखा है, उसमें प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। महिलाएं बड़े ही सहजता से कहती है आने वाले दिनों में प्रियंका व राहुल की जुगलबंदी बड़ा करिश्मा दिखाएगा।

chat bot
आपका साथी