हॉट स्पॉट में पुलिस-पीएसी मुस्तैद

नए और पुराने सभी हॉट स्पॉट में पुलिस और पीएसी की तैनाती है। सख्ती के कारण पूरी तरह सन्नाटा है। वॉलिटियरों के माध्यम से ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है। किसी को भी घर से नहीं निकलने दिया जा रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी भ्रमण करते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 10:32 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 10:32 PM (IST)
हॉट स्पॉट में पुलिस-पीएसी मुस्तैद
हॉट स्पॉट में पुलिस-पीएसी मुस्तैद

शामली, जेएनएन। नए और पुराने सभी हॉट स्पॉट में पुलिस और पीएसी की तैनाती है। सख्ती के कारण पूरी तरह सन्नाटा है। वॉलिटियरों के माध्यम से ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है। किसी को भी घर से नहीं निकलने दिया जा रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी भ्रमण करते रहे।

हॉट स्पॉट: मोहल्ला दयानंदनगर

रविवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दयानंदनगर में गली नंबर दस से 13 तक का क्षेत्र सील कर दिया गया था। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए वॉलिटियर बना दिए गए हैं। मंगलवार सुबह फल-सब्जी, दूध और राशन आदि घरों तक पहुंचाया गया। पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। लगातार गश्त चल रही है, जिससे कोई घर से बाहर न आए। अनाउंसमेंट कर लोगों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस-पीएसी के जवानों को सावधानी बरतने के लिए भी कहा।

हॉट स्पॉट: मोहल्ला सलेक विहार

हॉट स्पॉट सलेक विहार 18 मई को सील किया गया था। यहां पर भी पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। यहां कोई घर से नहीं निकल रहा और सन्नाटा पसरा है। पुलिस और पीएसी की गश्त भी लगातार चल रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्धारित व्यवस्था के तहत होती रही।

हॉट स्पॉट: मोहल्ला खैल

कांधला: कस्बे का मोहल्ला खैल 23 मई से सील है। महाराष्ट्र से आए दो युवकों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पुलिस-प्रशासन की सख्ती से सन्नाटा है। इक्का-दुक्का लोग अगर घर से बाहर निकलते हैं तो गश्त करते पुलिस और पीएसी जवानों को देखकर घर में लौट जाते हैं। सुबह के वक्त वालंटियरों के माध्यम से लोगों ने होम डिलीवरी कराई।

chat bot
आपका साथी