पेंटिग और पोस्टर के जरिये किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कालेज में पेंटिग-पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। यातायात नियमों का पालन करने के लिए युवाओं को शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:00 PM (IST)
पेंटिग और पोस्टर के जरिये किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
पेंटिग और पोस्टर के जरिये किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

शामली, जागरण टीम। छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कालेज में पेंटिग-पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। यातायात नियमों का पालन करने के लिए युवाओं को शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

शुक्रवार को शहर के वीवी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. सुधीर कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कालेज में पोस्टर-पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कालेज के काफी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में सोनम प्रथम, शिखा द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में आयशा ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय व वज्योत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज में आकाश कुमार प्रथम, मुबासिरा द्वितीय व मुस्कान और पूजा तृतीय रही। प्राचार्य ने बताया कि निर्णायक मंडल में डा. प्रताप कुमार, डा. नीना छोकरा, डा. मृदुला जैन, जी एन यादव, डा. अनुप्रीता रहे। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डा. मंजू मगन, पूजा राय, नारायण सिंह, नवनीत कुमार, ऋचा भारद्वाज आदि मौजूद रहे। छात्रों को संविधान की रक्षा की दिलाई शपथ

जागरण संवाददाता, खतौली: जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कालेज रवापुरी सठेड़ी में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रा-छात्राओं को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई।

संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। 26 नवंबर का दिन हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है कि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने 90 हजार शब्दों वाले संविधान को अपनाया था। संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 2015 में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। प्रधानाचार्य डा. शिवेंद्र कुमार ने कहा के छात्रों को संविधानिक आदर्शो, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए। भारत को विश्व गुरु के स्थान पर विराजमान करने के लिए हमें पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर अध्यापकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को संविधान की रक्षा के लिए शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में राजेंद्र त्यागी, मीनाक्षी ,डा. बालेश ,नीरज चौहान ,शिखा, विक्रांत चौधरी, तीर्थराज, क्रांति यादव, दीपक कपिल, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी