कर्मचारियों की लापरवाही से मरीज बेहाल

संवाद सूत्र, ऊन : ऊन चिकित्सालय में चिकित्सकों की हीलाहवाली और कर्मचारियों की लापरवाही लो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:50 PM (IST)
कर्मचारियों की लापरवाही से मरीज बेहाल
कर्मचारियों की लापरवाही से मरीज बेहाल

संवाद सूत्र, ऊन : ऊन चिकित्सालय में चिकित्सकों की हीलाहवाली और कर्मचारियों की लापरवाही लोगों की ¨जदगी पर भारी पड़ रही है। यहां चिकित्सकों के आने-जाने का कोई समय नहीं है तो वहीं किसी भी समय अस्पताल का ताला जड़ दिया जाता है। इसके चलते मरीजों को शहर की ओर रूख करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम ¨सह को पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

ऊन सरकारी अस्पताल पर कर्मचारियों का वक्त से न आने के कारण मरीजों का बुरा हाल रहता है। इसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी एक साल पहले ऊन बाईपास पर करोड़ों की लागत से सरकारी अस्पताल बनाया गया था। इसे बाद में विभाग ने सीएचसी का दर्जा दिया था। अस्पताल में डाक्टर के आने व जाने का कोई निश्चित टाइम नहीं है।

इसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को 11 बजे तक अस्पताल में बने दवाई स्टोर का ताला बंद पड़ा था। इसके कारण मरीजों को बिना दवाई लिए वापस लौटना पड़ा। अस्पताल का इतना बुरा हाल है कि दो बजते ही अस्पताल पर ताला जड़ दिया जाता है।

chat bot
आपका साथी