रेलवे फाटक बंद कर नौ घंटे तक चला सफाई अभियान

शनिवार रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद कर सफाई अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 06:18 AM (IST)
रेलवे फाटक बंद कर नौ घंटे तक चला सफाई अभियान
रेलवे फाटक बंद कर नौ घंटे तक चला सफाई अभियान

शामली, जेएनएन। शनिवार रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक धीमानपुरा रेलवे फाटक को बंद कर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे पटरियों के बीच लोहे की प्लेट के जाम हो चुके बोल्ट को घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर काटा गया। उधर, बंद होने के बावजूद कुछ बाइक चालक फाटक के नीचे से निकलने से बाज नहीं आए, जबकि रेलवे अधिकारियों ने काम शुरु करने के मद्देनजर यातायात रुट डायवर्ट किया था।

दरअसल, शनिवार रात में रेलवे विभाग कर्मचारियों ने नगर के धीमानपुरा रेलवे फाटक पर पटरियों के बीच सिग्नल प्लेट साफ करने के लिए सफाई अभियान चलाया था। बताया गया कि सिग्नल प्लेट व अन्य कुछ यंत्र यहां पर सुरक्षा की ²ष्टि से लोहे की मजबूत प्लेट के नीचे दबाई हुई थी। इन मजबूत प्लेट को खोलकर ही काम किया जाना था। प्लेट पर मोटे बोल्ट लगे हैं जो काफी समय से खोले न जाने के कारण जाम हो चुके थे। इन बोल्ट को खोला नहीं जा सका था तब उन्हें काटना पड़ा। इस दौरान प्लेट को भी काटा गया था। कटिग के लिए रेलवे कर्मचारियों ने नियम ताक पर रखकर घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया गया। प्लेट काटने के बाद कर्मचारियों ने रात में नौ बजे से शुरू कर काम को सुबह छह बजे समाप्त किया। कर्मचारियों ने काम के मद्देनजर फाटक को बंद किया था। दोनों और वाले बेरियर गिराए हुए थे। इसके बाद भी कुछ युवक अपनी बाइक को बंद फाटक के बेरियरों के नीचे से निकालने से बाज नहीं आए। यह हालात तब रहे जब रेलवे अधिकारियों ने इस काम को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए धीमानपुरा रेलवे फाटक से गुजरने वाले सभी यातायात को बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से निकालने के लिए रुट डायवर्ट किया था। युवकों के कारण कर्मचारियों को परेशानी भी उठानी पड़ी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि फाटक के बीच सयंत्रों की सफाई के लिए रात में कार्य किया गया है। यातायात निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इस दौरान इस फाटक से निकलने वाले यातायात के लिए रुट डायवर्ट रखा गया। बावजूद इसके ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

chat bot
आपका साथी