सुबह हुई बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल

मौसम अब बार-बार करवट बदल रहा है। सुबह बूंदाबांदी हुई और दिनभर बादल छाए रहे। साथ ही तापमान में भी कमी आई है और उमस से भी राहत रही। वहीं बारिश से धान की फसल को लाभ हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:13 PM (IST)
सुबह हुई बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल
सुबह हुई बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल

शामली, जागरण टीम। मौसम अब बार-बार करवट बदल रहा है। सुबह बूंदाबांदी हुई और दिनभर बादल छाए रहे। साथ ही तापमान में भी कमी आई है और उमस से भी राहत रही। वहीं, बारिश से धान की फसल को लाभ हुआ है।

मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। सोमवार को तापमान बढ़ गया था। मंगलवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ था। सुबह करीब छह बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई थी और एक घंटे तक चली। जलभराव की कोई समस्या नहीं रही और मौसम सुहावना हो गया। बारिश रुकने के बाद भी बादल छाए रहे। लोग मौसम को देखते हुए छाता लेकर ही घर से बाहर गए।

तापमान अधिकतम 30.6 और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को तापमान अधिकतम 34 और न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस था। कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि धान की फसल को बारिश से कोई नुकसान नहीं है। लेकिन हवा से नुकसान होगा।

....

जिले में 40 बूथों पर टीकाकरण 6760 लोगों को लगाई वैक्सीन

शामली, जागरण टीम। जिले में मंगलवार को 40 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। सुबह से ही बूथों पर भीड़ रही और 6760 लोगों को टीका लगा।

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 34 बूथ रहे और 6600 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। 4184 को पहली और 1670 को दूसरी डोज लगी। कुल 5854 को टीका लगा और लक्ष्य के सापेक्ष 88.99 फीसद टीकाकरण हुआ।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में छह बूथ थे और 600 के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। 514 को पहली और 392 को दूसरी डोज लगी। कुल 906 को वैक्सीन लगी और लक्ष्य के सापेक्ष 151 फीसद टीकाकरण हुआ।

जिले में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि मंगलवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में बुधवार को सात बूथ रहेंगे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में छह बूथ ही रहेंगे।

---

वैक्सीन मीटर, शामली

जिला, 14 सितंबर, अब तक

शामली, 6760, 519513

chat bot
आपका साथी