डीएम ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

डीएम जसजीत कौर ने वृद्धाश्रम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान दीपक जलाए और वृद्धजनों को दीपावली और अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 10:49 PM (IST)
डीएम ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीएम ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शामली, जेएनएन। डीएम जसजीत कौर ने वृद्धाश्रम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान दीपक जलाए और वृद्धजनों को दीपावली और अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वृद्धजनों की देखभाल सही तरीके से होनी चाहिए। खानपान की व्यवस्था बेहतर हो और समय से सभी जरूरी कार्य हों। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।

गुरुवार को करनाल रोड स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर डीएम जसजीत कौर ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से वृद्धाश्रम में रह लोगों व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यहां बताया गया कि पुरुष एवं महिला को मिलाकर कुल 45 वृद्धजन रह रहे है। सभी ठीक है एवं सभी को खाना आदि भी समय से दिया जा रहा है। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने उपस्थित आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानी। जिसमें वृद्धजन महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी को बताया कि उनको यहां पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान के साथ-साथ भोजन भी वितरित किया। उनके साथ त्योहारों के ²ष्टिगत मिट्टी के दीये भी जलाए और उनको आगामी सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुजुर्गो का ख्याल रखा जाए। उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसलिए कोई लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, वार्डन लक्ष्मी गुप्ता समेत स्टाफ एवं वृद्धजन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी