नेहरू ने दी थी देश को नई दिशा

जागरण संवाददाता, शामली : जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 10:22 PM (IST)
नेहरू ने दी थी देश को नई दिशा
नेहरू ने दी थी देश को नई दिशा

जागरण संवाददाता, शामली : जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को बाल दिवस पर याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू का देश के प्रति योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में भारत के नवनिर्माण के लिए कार्य किए थे।

रेलवे रोड पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू और पटेल के नेतृत्व में ही भारत की सभी रियासतों के एकीकरण का काम हुआ था। पंडित नेहरू ने देश को एक नई दिशा देने का काम किया था। नगर अध्यक्ष वैभव गर्ग ने कहा कि उनकी सोच सर्व धर्म समभाव वाली थी। सदैव देश के गरीब, असहाय और निम्न वर्गों के विकास के लिए कार्य किए। वह बच्चों को बहुत प्रेम करते थे। इस दौरान सुभाष धीमान, आलम चौधरी, पुनीत शर्मा, योगेश भारद्वाज, अनुज गौतम, ओमवीर गिरी, अशोक जैन, लोकेश राणा, ओमपाल पांचाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी