ंपंडित नेहरू के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री व बच्चों के चाचा के रूप में विख्यात पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM (IST)
ंपंडित नेहरू के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प
ंपंडित नेहरू के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

शामली, जेएनएन। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री व बच्चों के चाचा के रूप में विख्यात पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों को पुरस्कार व फल वितरित किए गए।

गुरुवार को जिलेभर में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के बाल दिवस के रूप में मनाया। रेलपार स्थित एक स्कूल में पहुंचकर बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारियां दी और उनको फल वितरित किए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और शहर अध्यक्ष अनुज गौतम के साथ मिलकर बच्चों को फल वितरित किए। इस अवसर पर प्रदीप राठी, रामपाल शर्मा, महेश शर्मा, रामकिशोर पारचा, राजेश कश्यप, मुनेश देवी, अरविन्द झंझोट, निन्हा अंसारी, हारून अंसारी, रामपाल, पंकज शर्मा, सरलेश, पूजा, सरिता आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम कर आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ कांग्रेसियों ने मिलकर नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने केक काटकर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। इस मौके पर श्यामलाल शर्मा, योगेश भारद्वाज, अशोक जैन, ओमबीर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी